नववर्ष महामांगलिक कार्यक्रम

संस्थाएं

नववर्ष महामांगलिक कार्यक्रम

कांटाबाजी।
मुनि प्रशांत कुमार जी के सान्निध्य में दीपावली अनुष्ठान एवं वीर निर्वाण 2549वाँ नववर्ष पर महामांगलिक का आयोजन हुआ। मुनि प्रशांत कुमार जी ने कहा कि मंत्र के साथ त्याग से हमारा मनोबल अधिक शक्तिशाली बनता है। अनेकों लोगों ने जैन विधि से दीपावली पूजन कर संयम, अहिंसा, सागदी को महत्त्व दिया। भगवान महावीर ने जीवन पर्यन्त अहिंसा समता का संदेश दिया। अपने कर्मों को क्षय कर कार्तिक कृष्णा अमावस्या को मोक्ष को प्राप्त किया। मुनि कुमुद कुमार जी ने कहा कि महावीर स्वामी ने आत्मदीप जलाया। मैत्री, क्षमा, अनेकांत, अपरिग्रह का संदेश दिया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष युवराज जैन, तेयुप के मंत्री गौरव जैन, तेममं की अध्यक्षा बॉबी जैन ने समाज को नववर्ष की शुभकामना दी।