जैन महासती चंदनबाला अभिनय की प्रस्तुति

संस्थाएं

जैन महासती चंदनबाला अभिनय की प्रस्तुति

सूरतगढ़।
अमेरिका से यात्रा कर लौटी समणी जयंतप्रज्ञा जी एवं समणी सन्मतीप्रज्ञा जी ने सूरतगढ़ प्रवास में अनेक अनुष्ठानों, प्रवचनों एवं कार्यक्रमों से समाज को लाभान्वित किया। जैन धर्म के इतिहास से संबंधित प्रसिद्ध कथा चंपानगर की राजकुमारी चंदनबाला के शौर्य, विवेक, धैर्य और सदाचरण को दर्शाने वाली तथा भगवान महावीर की शरण तक पहुँचने की जीवन कथा पर आधारित नाट्य मंचन अरूट भवन, सूरतगढ़ में किया गया। समणीद्वय से प्राप्त प्रशिक्षण, प्रेरणा और प्रोत्साहन से सभी कलाकारों ने प्रभावी ढंग से प्रस्तुति दी।
इस अभियान के मुख्य कलाकार अमृत चौपड़ा, राशि रांका, श्वेता रांका, जयश्री बांठिया, हिमांशी जैन, नेहा बैद, रिद्धि नौलखा, सोनम एवं ऋतु चोपड़ा थे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय जैन समाज के अतिरिक्त सूरतगढ़ के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मी देवी नौलखा, विशिष्ट अतिथि शिष्य एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डूंगर राम गेदर (राज्यमंत्री), नगरपालिका सूरतगढ़ अध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा, भूतपूर्व आंचलि अध्यक्ष मांगीलाल रांका स्थानीय कांग्रेस अध्यक्ष परसराम भाटिया सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।
महिला मंडल अध्यक्षा पूनम जैन ने समणी जी के प्रवास की उपलब्धियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। तेयुप अध्यक्ष अजय कुमार बोथरा ने आभार व्यक्त किया। तेममं की अध्यक्षा एवं मंत्री सरिता रांका तेयुप के अध्यक्ष अजय बोथरा, मंत्री, अमृत चोपड़ा एवं उनकी टीम ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था को संचालित किया। ज्ञानशाला के बच्चों ने संस्कार गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मंगलाचरण तेममं की पाँच सदस्याओं के द्वारा किया गया। संचालन अमृत चोपड़ा ने किया।