मंगलभावना समारोह का आयोजन

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह का आयोजन

जसोल।
शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी के सान्निध्य में ऐतिहासिक सफलतम चातुर्मास की परिसंपन्नता पर मंगलभावना समारोह आयोजित किया गया। शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने कहा कि पूज्यप्रवर के निर्देशानुसार चातुर्मास पूर्ण किया। यहाँ के भाई-बहनों में बहुत उत्साह व भक्ति, समर्पण देखने को मिला। यहाँ के लोगों में ज्ञान के प्रति जागरूकता व तत्त्वज्ञान में रुचि है। यह आध्यात्मिक धरती है। साध्वीश्री जी ने बताया कि गुरुदेव की दृष्टि व इंगित से हमने जसोल चातुर्मास किया यह धरती उर्वरा है, यहाँ लोगों में धर्म के प्रति अच्छी भावना है। यहाँ के भाई-बहनों में संघ व संघपति के प्रति अटूट श्रद्धा भक्ति देखने को मिली। लोगों में धर्म के प्रति अच्छी जागरूकता रहे व अपनी जीवनशैली को आत्मशुद्धि, निर्मल व अच्छा बनाने में तत्पर रहे। सभी भाई-बहनों से 4 माह में हम साध्वीश्री के द्वारा आपके मन को ठेस पहुँची हो तो खमतखामणा करते हैं।
सभी भाई-बहनों ने पूज्य गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर साध्वीश्री के प्रति अपने भावों से शुभकामनाएँ व भावी आध्यात्मिक मंगलकामना की। शासनश्री साध्वी सत्यप्रभा जी ने कई अलग-अलग विषयों द्वारा आत्मज्ञान दर्शन की प्रेरणा प्रदान की। साध्वी ध्यानप्रभा जी, साध्वी श्रुतप्रभा जी, साध्वी यशस्वीप्रभा जी आदि साध्वीवृंद ने अपने विचार व्यक्त किए। तेरापंथ सभा अध्यक्ष उषभराज तातेड़, शंकरलाल ढेलड़िया, गौतमचंद सालेचा, भूपतराज कोठारी, पारसमल गोलेच्छा, सुरेंद्र कुमार सालेचा सहित अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। तेममं, कन्या मंडल व ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा सामूहिक गीतों के द्वारा मंगलकामना की। कार्यक्रम का संचालन कुनिका बाघमार ने किया।