संस्कारों से बच्चों में सुंदर भविष्य का निर्माण

संस्थाएं

संस्कारों से बच्चों में सुंदर भविष्य का निर्माण

बालोतरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार निर्माण कार्यशाला के अंतर्गत ‘उम्मीद एक बेहतर कल की’ वर्कशॉप का प्रथम चरण तेममं द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय इंदिरा गांधी नगर, बालोतरा में किया गया। मंत्री संगीता बोथरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में लगभग 160 बच्चे उपस्थित हुए। सर्वप्रथम महाप्राण ध्वनि का प्रयोग नौ बार कन्या मंडल संयोजिका साक्षी वैद मेहता द्वारा करवाया गया। महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला संकलेचा ने हर बच्चे को बुजुर्गों की सेवा करने की प्रेरणा दी। अच्छे संस्कारों से बच्चों के सुंदर भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।
अभातेममं सदस्य व मारवाड क्षेत्र प्रभारी सारिका बागरेचा ने मौलिक विचार व्यक्त किए तथा बच्चों के अनुशासन, विनम्रता, गंभीरता की प्रशंसा की। उर्मिला सालेचा ने एक कहानी के माध्यम से माता-पिता की आज्ञा का पालन करने की प्रेरणा दी। उपाध्यक्ष व पार्षद चंद्रा बालड़ ने महात्मा गांधी के बारे में बच्चों को समझाया एवं प्रश्नोत्तर भी पूछे। रानी बाफना ने बच्चों को अनुप्रेक्षा करवाई। पूर्व परामर्शक कमला देवी ओस्तवाल ने बच्चों को सामान्य जानकारी प्रदान करवाई। विद्यालय के प्रिंसिपल समयसिंह गुर्जर ने अभातेममं के इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। सभी बच्चों को बिस्किट महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला देवी संकलेचा की तरफ से वितरित किए गए एवं प्रश्न-उत्तर के जवाब देने वाले सभी बच्चों को भी सम्मानित किया गया। सहमंत्री इंदु भंसाली ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री संगीत बोथरा ने किया। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, सहमंत्री रेखा बालड़ भी उपस्थित थे।