संतों का आध्यात्मिक मिलन

संस्थाएं

संतों का आध्यात्मिक मिलन

राजनगर।
शासनश्री मुनि रविंद्र कुमार जी एवं मुनि अतुल कुमार जी का मुनि विनोद कुमार जी, मुनि यशवंत कुमार जी एवं मुनि प्रतीक कुमार जी के साथ आध्यात्मिक मिलन हुआ। भिक्षु बोधि स्थल और तेयुप, राजसमंद के द्वारा इस आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। तेयुप के मंत्री अंकित परमार ने बताया कि इस समारोह में मुनि अतुल कुमार जी ने कहा कि समय सदा एक जैसा नहीं रहता। समय के साथ परिस्थितियाँ बदलती हैं और फिर उनके समाधान खोजने पड़ते हैं। विकास क्रम में ऐसे बदलाव अनायास ही प्रस्तुत कर दिए गए हैं। इस परिवर्तन क्रम को रोका नहीं जा सकता।
मनुष्य प्रगतिशील रहा है और रहेगा। वह सृष्टि के आदि से लेकर अनेक परिवर्तनों के बीच से गुजरता हुआ आज की स्थिति तक पहुँचा है। यह क्रम आगे भी चलता ही रहने वाला है। डॉ0 मुनि विनोद कुमार जी एवं मुनि यशवंत कुमार जी ने प्रमोद भावना व्यक्त करते हुए संतों के गुणों की विस्तृत व्याख्या की। मिलन समारोह में भिक्षु बोधि स्थल के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षलाल नवलखा, चतुरलाल कोठारी, भूपेश धोका, यशवंत चपलोत सहित अनेक गणमान्य श्रावक-श्राविका ने अपने विचार व्यक्त किए। मुनि रविंद्र कुमार जी ने मंगलपाठ सुनाया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री मंजु बड़ोला ने किया।