भाषण प्रतियोगिता एवं मंगल विहार

संस्थाएं

भाषण प्रतियोगिता एवं मंगल विहार

भीलवाड़ा।
साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में रात्रि को निर्मल गोखरू के निवास पर तेरापंथ महिला मंडल के तत्त्वावधान में ‘रिश्तों में माधुर्य’ पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नवकार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वी परमयशा जी ने कहा कि रिश्तों की मजबूती के लिए जरूरी है आपसी प्रेम, विश्वास और सरसता। जब व्यक्ति जन्म लेता है तो उसके साथ अनेक रिश्ते जुड़ जाते हैं। हर रिश्ता अनोखा होता है। ये व्यक्ति की समझ, व्यवहार व नजरिए पर निर्भर करता है। साध्वीश्री ने उपस्थित श्रावक समाज को आध्यात्मिक संकल्प ग्रहण करवाए।
भाषण प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साध्वी विनम्रयशा जी, साध्वी मुक्ताप्रभा जी, साध्वी कुमुदप्रभा जी ने भी रिश्तों में माधुर्य पर अपने विचार रखे। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक निर्मला गोखरू रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रायोजक परिवार एवं संस्था पदाधिकारियों द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनाली चोरड़िया ने किया। कार्यक्रम में श्रावक समाज की अच्छी उपस्थिति रही। तेममं की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
साध्वी डॉ0 परमयशा जी गोखरू निवास से विहार करके जयाचार्य भवन आर0सी0 व्यास कॉलोनी पधारे। जहाँ पर तपस्वी मुनि पारस कुमार जी एवं मुनि शांतिप्रिय जी विराज रहे हैं। आपने संतों की कुशलक्षेम की पृच्छा की। साध्वीवृंद एवं मुनिद्वय के आध्यात्मिक मिलन पर श्रावक समाज की उपस्थिति रही।