महामंत्र आरोहण अनुष्ठान

संस्थाएं

महामंत्र आरोहण अनुष्ठान

साहूकारपेट।
तेरापंथ भवन में साध्वी डॉ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में ‘महामंत्र आरोहण अनुष्ठान’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साध्वीश्री जी ने कहा कि जैन परंपरा का नमस्कार महामंत्र शिरमोर है। मंत्र प्रबल ऊर्जा है। विज्ञान की भाषा में ‘पेरासोनिक साउंड थ्योरी’ का उल्लेख मिलता है। प्रकंपन जितना शक्तिशाली होगा, ध्वनि प्रकंपन भी उतना शक्तिसंपन्न बनता है। साध्वीश्री जी ने कहा कि नमस्कार महामंत्र महामृत्युंजय मंत्र है। सारी सुरक्षाएँ विफल हो सकती हैं पर नमस्कार महामंत्र का सुरक्षा कवच कभी विफल नहीं होता है। विघ्न-बाधाओं से साधकों को दूर रखता है।
तेरापंथ सभा अध्यक्ष उगमराज सांड ने कहा कि चातुर्मास में यह जप अनुष्ठान विलक्षण था, साध्वीश्री का श्रम प्रणम्य है। तेममं मंत्री रीमा सिंघवी ने कहा कि पूरे नगर में इस आध्यात्मिक उत्सव ने अनूठा रंग बताया है। साध्वी सुदर्शनप्रभा जी, साध्वी सिद्धियशा जी, साध्वी डॉ0 राजुलप्रभा जी, साध्वी डॉ0 चैतन्यप्रभा जी, साध्वी डॉ0 शौर्यप्रभा जी ने साध्वी मंगलप्रज्ञा जी द्वारा विरचित ‘मंगल महामंत्र नवकार’ गीतिका का सामूहिक संगान किया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा के सहमंत्री देवीलाल हिरण ने किया।