अणुव्रत का स्वर्णिम प्रभात-पूर्व संध्या की सप्तरंगी’ कार्यक्रम का आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत का स्वर्णिम प्रभात-पूर्व संध्या की सप्तरंगी’ कार्यक्रम का आयोजन

चेम्बूर, मुंबई।
अणुव्रत समिति द्वारा आयोजित ‘अणुव्रत का स्वर्णिम प्रभात-पूर्व संध्या की सप्तरंगी’ कार्यक्रम चेम्बूर में मुनि महेंद्र कुमार जी के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र एवं अणुव्रत गीत से किया। आचार संहिता का वाचन अणुविभा राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ने किया। अणुव्रत समिति, मुंबई की अध्यक्षा कंचन सोनी ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुनि अभिजीत कुमार जी ने कहा कि अणुव्रत के नियम सभी अपने जीवन में उतारें और जन-जन को नशामुक्त बनाने का प्रयास करें। संघ गायक रिंकू राठी ने गीतिका प्रस्तुत की।
मुनि जंबू कुमार जी ने कहा कि अणुव्रत समिति, मुंबई को लकीर को आगे खिचते हुए और भी नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करनी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ने अणुव्रत समिति, मुंबई को अधिवेशन में प्रथम स्थान मिलने पर अणुव्रत समति, मुंबई का सम्मान किया और कहा कि कार्य करने की गति और भी तेजी से बढ़े। हमारा समाज ही नहीं बल्कि अन्य सभी वर्गों के लोगों तक अणुव्रत के नियम पहुँचें और उन्हें जीवन बेहतर बनाने में प्रयास करें। स्कूल, कॉलेज, सरकारी ऑफिस, जन-जन के घर अणुव्रत की गूँज हो।
मुख्य न्यासी तेजकरण सुराना ने कहा कि अणुव्रत की ज्योति हमेशा जलती रहनी चाहिए। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए तेजराज बंबोलि, नवरत्न गन्ना, सुमति गोटी, मदन तातेड़, रामलाल संचेती ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अणुव्रत समिति, मुंबई द्वारा अणुविभा अध्यक्ष अविनाश नाहर, उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, सहमंत्री मनोज सिंघवी, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश धोका, कार्यसमिति सदस्य राजकुमार चपलोत, देवेंद्र डागलिया, राजेश मेहता को सम्मानित किया। बालोदय एडीयूटूर के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
जैन विश्व भारती के महामंत्री सलिल लोढ़ा, चातुर्मास समिति अध्यक्ष मदन तातेड़, मुंबई सभा उपाध्यक्ष नवरत्न गन्ना, नरेंद्र तातेड़, तेरापंथी सभा, चेम्बूर, अध्यक्ष जुगराज, अभातेयुप निवर्तमान अध्यक्ष संदीप कोठारी सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में लतीका डागलिया, प्रियंका सिंघवी, सुशील हिरण, शीला चंडालिया, महावीर सोनी, मधु मेहता, मधु सियाल व सभी क्षेत्रीय संयोजक, सह-संयोजक का श्रम रहा।