कविता प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

कविता प्रतियोगिता का आयोजन

भीलवाड़ा।
साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में गोखरू निवास पर तेममं के तत्त्वावधान में अध्यात्म एवं देश भक्ति विषय पर कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। नवकार महामंत्र उच्चारण से इस कार्यक्रम का मंगलाचरण हुआ। साध्वी परमयशा जी ने कहा कि मंच पर आकर अच्छा बोलना भी एक कला है। अच्छा वक्ता बनने के लिए मन में आत्मविश्वास और लगन होनी चाहिए। स्वयं को हीन नहीं, बेस्ट समझें। सकारात्मक भाव के साथ बोलने का अभ्यास करना चाहिए। यह प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर दो वर्ग में रखी गई। छोटे-छोटे बच्चों ने रोचक प्रस्तुतियाँ देकर सबका मन मोह लिया।
साध्वी परमयशा जी, साध्वी विनम्रयशा जी, साध्वी मुक्ताप्रभा जी, साध्वी कुमुदप्रभा जी ने अपनी स्वरचित कविताएँ सुनाई। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक लादीदेवी किशनलाल गोखरू रहे। निर्णायक कमल दुगड़ एवं नीलम लोढ़ा रहे। जूनियर में प्रथम लव्य बोरदिया, द्वितीय इशिका बोरदिया, तृतीय स्निग्धा जैन एवं सीनियर में प्रथम मुदित बड़ाला, द्वितीय अक्षी बूलिया, तृतीय लक्ष्मीलाल सिरोहिया रहे। सभी ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया।
सभी विजेताओं का प्रायोजक परिवार एवं संस्था पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण रतनदेवी कोठारी ने महाश्रमण अष्टकम् के संगान से किया। कार्यक्रम का संचालन नीतू गोखरू, पायल बुलिया ने किया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में महाप्रज्ञ सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रकाश कर्णावट, किशनलाल गोखरू, पारसमल गोखरू, आनंद बाला टोडरवाल एवं अन्य श्रावक समाज की उपस्थिति रही। तेममं की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।