मुमुक्षु दीक्षार्थिनी खुशबू कोचर का मंगलभावना समारोह

संस्थाएं

मुमुक्षु दीक्षार्थिनी खुशबू कोचर का मंगलभावना समारोह

गांधीनगर।
मुमुक्षु दीक्षार्थिनी खुशबू कोचर का मंगलभावना समारोह शासनश्री साध्वी कंचनप्रभा जी, शासनश्री साध्वी मंजुरेखा जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन, गांधीनगर में आयोजित हुआ। साध्वीवृंद द्वारा नमस्कार महामंत्रोच्चार के पश्चात तेममं द्वारा भिक्षु अष्टकम् संगान से मंगलाचरण किया गया।
साध्वी कंचनप्रभा जी ने कहा कि वर्तमान युग में भौतिक विकास पराकाष्ठा है, वह सबको लुभावना लग रहा है। परंतु आत्मशुद्धि व आत्म उत्थान के महान लक्ष्य से अभिप्रेरित साधक प्रतिस्त्रोत में चलता है। खुशबू दीक्षार्थिनी का सौभाग्य है कि वह अध्यात्म जगत के महासूर्य युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के करकमलों से दीक्षित हो रही है। संयम रत्न प्राप्त कर रही है। खुशबू के जीवन का महान विकास होगा।
साध्वी मंजुरेखा जी ने कहा कि साधना के क्षेत्र में श्रुत आराधना का तो मूल्य है ही परंतु उससे अधिक मूल्य है विनम्रता, सामंजस्य, समर्पण के साथ गुरु इंगित की आराधना खुशबू हमारा आशीर्वाद है तुम हमारे सजगता से आध्यात्मिक विकास करना। साध्वीवृंद ने गीत का संगान कर आशीर्वाद दिया।
मुमुक्षु खुशबू कोचर ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा द्वरा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।
सभा अध्यक्ष कमल सिंह दुगड़ ने स्वागत किया। सभा उपाध्यक्ष रमेश कोठारी ने गीत की प्रस्तुति दी। महासभा से प्रकाश चंद लोढ़ा, तेयुप अध्यक्ष प्रदीप चोपड़ा, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश बाबेल, महिला मंडल मंत्री सरस्वती बाफना, अणुव्रत समिति मंत्री माणक संचेती, सुभाष डागा, नीता गादिया ने विचार व्यक्त किए। संचालन मंत्री गौतम मांडोत ने किया। आभार सहमंत्री राजेंद्र बैद ने किया।