
सकारात्मक चिंतन कार्यशाला का आयोजन
सरदारपुरा।
शासनश्री साध्वी सत्यवती जी के सान्निध्य में तेममं के तत्त्वावधान में ‘सकारात्मक चिंतन’ पर कार्यशाला रखी गई। कार्यशाला का प्रारंभ साध्वी सत्यवती जी के नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। तेममं ने मंगलाचरण किया, उसके बाद महिला मंडल अध्यक्ष सरिता कांकरिया ने ‘अच्छी सोच के फायदे’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साध्वी शशिप्रज्ञा जी ने अपने विचार ‘सकारात्मक कैसे हों’ इस विषय पर बताते हुए कहा कि हम आत्मविश्वास से भरे रहें, सफलता मिलेगी, हमारे सोचने का नजरिया बदले, मुस्कुराने की आदत रखें, मुस्कान में इतनी बड़ी ताकत है कि नेगेटिव विचार को पॉजिटिव विचार में बदल देती है।
साध्वी पुण्य दर्शनाश्री जी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी सत्यवती जी ने बहनों को मोटिवेट करते हुए कहा कि सोच को ऊँचाइयाँ दें, सोच से ही इंसान भगवान बन जाता है। जैसे नर से नारायण, अनु से परमाणु, बिंदु से सिंधु बन जाता है। आज हमारी बहनें हर क्षेत्र में सफलता के परचम लहरा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री चंद्रा जीरावला ने किया।