द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पॉवर ऑफ पॉजिटिविटी कार्यशाला का आयोजन

हैदराबाद।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा तेरापंथ भवन, सिकंदराबाद में, साध्वी त्रिशला कुमारी जी की प्रेरणा से कार्यशाला आयोजित की गई। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। महिला मंडल अध्यक्ष अनीता गिडिया ने सभी बहनों का एवं मुख्य वक्ता सुनीता मूथा, नमिता सिंघी का स्वागत किया। यदि व्यक्ति सकारात्मक सोच से रहे तो वह अपना जीवन सुखी, स्वस्थ बना सकता है।
मुख्य वक्ता सुनीता ने बताया कि जैन धर्म में बहुत पॉजिटिविटी है। महावीर स्वामी को ये भी पता नहीं था कि मैं तपस्या करूँगा तो क्या-क्या कठिनाइयाँ आएँगी। प्रॉब्लम आती है जो वो खुद की समझ पर है। लेकिन अगर हम पोजिटिव सोच से चलेंगे तो जीवन आसान हो जाएगा। सकारात्मक सोच की दूसरी वक्ता नमिता ने बताया कि जितने भी सफल व्यक्ति हुए हैं उन सभी में एक बात आम देखी गई, और वो है पॉजिटिव नजरिया। तो हम भी यही सोच को अपनाकर, अपने जीवन को ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।
सकारात्मक सोच वाले कि संगति से भी हमारे जीवन में बदलाव आता है। उन्होंने बहनों को कुछ रोचक गेम भी खिलाए। दोनों मुख्य वक्ताओं का साहित्य द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री अल्पना दुगड़ ने किया। संयोजिका रूबी दुगड़ का सहयोग रहा। आभार उपाध्यक्ष शकुंतला बुच्चा द्वारा किया गया।