‘उम्मीद एक बेहतर कल की’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘उम्मीद एक बेहतर कल की’ कार्यशाला का आयोजन

टी-दासरहल्ली।
अभातेममं की निर्देशित योजना ‘निर्माण’ के अंतर्गत प्रोजेक्ट ‘उम्मीद एक बेहतर कल की’ प्रथम चरण के अंतर्गत ‘सकारात्मक सोच’ विषय पर तेममं, टी-दासरहल्ली के द्वारा गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। अध्यक्षा रेखा मेहर ने सभी का स्वागत किया। उपाध्यक्ष नेहा चावत ने बच्चों को महाप्राण ध्वनि प्रयोग करवाया और कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य के विषय में बताते हुए कहा कि किस प्रकार बच्चों में सकारात्मक सोच का विकास एवं सद्-संस्कारों का सिंचन किया जा सकता है।
महिला मंडल की कार्यकारिणी से बबिता गांधी ने उदाहरणों के माध्यम से बच्चों को बताया कि किस प्रकार हमारे जीवन में किसी की मदद करना महत्त्वपूर्ण है। हैल्पिंग हैंड्स के लाभों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि साधार्मिक वात्सल्य से हमारे भीतर सफलता, आत्मविश्वास जैसे गुणों का विकास होता है। कर्म अच्छे हों तो उनका फल भी अच्छा ही होता है, बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए वो भी बताया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री गीता बाबेल ने किया। स्कूल की प्रिंसिपल चिकतायम्मा ने महिला मंडल के कार्यों एवं समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला द्वारा बच्चों में संस्कार का सिंचन करने के लिए मंडल की सराहना की। प्रचार-प्रसार मंत्री सरोज मारू ने कहा कि बच्चों में सकारात्मक सोच आनी चाहिए। कार्यशाला में लगभग 75 बच्चों ने भाग लिया। आभार ज्ञापित रुचिका गांधी ने किया।