शिल्पशाला का आयोजन

संस्थाएं

शिल्पशाला का आयोजन

राजराजेश्वरी नगर।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में शिल्पशाला का आयोजन किया गया। साध्वीश्री द्वारा नवकार मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष लता बाफना ने सभी का स्वागत करते हुए साध्वीश्री जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। साध्वी दक्षप्रभा जी एवं साध्वी मेरुप्रभा जी ने गीतिका का संगान किया। साध्वी मयंकप्रभा जी ने कहा कि हमारे भीतर ज्ञान, दर्शन, शक्ति का अनंत खजाना है। पॉजिटिव गुणों को अपनाकर हम अपने जीवन को सुखमय बना सकते हैं। साध्वी डॉ0 गवेषणाश्री जी ने कहा कि सारगर्भित छोटे-छोटे उदाहरणों के द्वारा बहनों को समझाया है कि व्यक्ति को सोचने का तरीका बदलना चाहिए और हमारे भीतर जो एनर्जी है इसका उपयोग पॉजिटिव सोच में करें। अच्छे विचारों को अपने पास रखें एवं बुरे विचारों का पोस्टमार्टम कर देना चाहिए। सुविचारों का बार-बार चिंतन कर स्वयं के साथ आत्मसात करना चाहिए। कार्यशाला में अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य मधु कटारिया, सभा के मंत्री हेमराज सेठिया ने अपने विचार रखे। उपाध्यक्ष सुमन पटावरी, शोभा बोथरा, संरक्षिका कंचन देवी बाफना, गुलाब देवी छाजेड़, सुशीला देवी छाजेड़ एवं कार्यसमिति सदस्य बहनें उपस्थित थी। शिल्पशाला का संचालन पूनम दक ने किया। आशा लोढ़ा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।