‘द पॉवर ऑफ एफर्मेशन’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘द पॉवर ऑफ एफर्मेशन’ कार्यशाला का आयोजन

बालोतरा।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी, साध्वी रतिप्रभा जी एवं संचित प्रज्ञा जी आदि दो समणी जी के सान्निध्य में ‘द पॉवर ऑफ एफर्मेशन’ कार्यशाला आयोजित की गई। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र का संगान किया गया। कार्यशाला की शुरुआत महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत द्वारा की। तेममं अध्यक्षा निर्मला देवी संकलेचा के निर्देशन में यह कार्यशाला आयोजित की गई। शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी ने कहा कि मनन करने की शक्ति सिर्फ मनुष्य में ही होती है, मनुष्य की जैसी सोच होती है, जैसे विचार होते हैं वैसे ही उसका व्यवहार होता है। नारी में क्षमता, ममता, समता यह तीनों चीजें होने बहुत जरूरी हैं तभी नारी का विकास हो सकता है। सकारात्मक सोच से व्यक्ति नहीं करने वाला कार्य भी बहुत आसानी से कर सकता है।
अतः हमारी सोच हमेशा सकारात्मक होनी चाहिए। साध्वी गौरवयशा जी ने कहा कि सकारात्मक सोच से व्यक्ति कहाँ से कहाँ पहुँच सकता है और नारी तो तभी सशक्त बनेगी जब उसकी सोच सकारात्मक होगी, हर व्यक्ति में अनंत शक्ति होती है, अनंत क्षमता होती है, यह सोचना चाहिए कि हम हर एक कार्य कर सकते हैं, यह तभी होगा जब हमारी सोच सकारात्मक होगी। कार्यशाला में परामर्शक पीपी देवी ओस्तवाल, नारायणी देवी छाजेड़, उपाध्यक्ष चंद्रा बालड़, रानी बाफना, सहमंत्री इंदु भंसाली, रेखा बालड़, प्रचार-प्रसार मंत्री पुष्पा सालेचा, कन्या मंडल प्रभारी श्वेता सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष अयोध्या देवी ओस्तवाल, पूर्व परामर्शक कमलादेवी ओस्तवाल सहित लगभग 100 बहनें उपस्थित थी। कार्यशाला का संचालन व आभार ज्ञापन मंत्री संगीता बोथरा ने किया।