संस्कार निर्माण कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

संस्कार निर्माण कार्यशाला का आयोजन

कोलाघाट।
मुनि जिनेश कुमार जी के सान्निध्य में संस्कार निर्माण कार्यशाला का आयोजन स्थानीय जैन भवन में किया गया। इस अवसर पर मुनि जिनेश कुमार जी ने कहा कि आज के भौतिक व आधुनिक युग में व्यक्ति का चिंतन तेजी के साथ बदल रहा है। ऐसी स्थिति में संस्कारों व संस्कृति के संरक्षण के लिए धार्मिक शिविरों व कार्यशालाओं की परम आवश्यकता रहती है। इसके माध्यम से बच्चों में संस्कारों का जागरण हो सके। संस्कारों के अभाव में सत्य, शील की साधना भी संभव नहीं है। संस्कारों के जागरण से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है। अनुशासन, विनय, सहनशीलता, गुरु आज्ञा, स्वावलंबन आदि तत्त्वों से व्यक्ति संस्कार संपन्न हो सकता है।
मुनिश्री ने जीवन विज्ञान के प्रयोग भी करवाए। मुनि परमानंद जी ने बच्चों को प्रशिक्षण देते हुए अच्छे संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी। बाल मुनि कुणाल कुमार जी ने मधुर गीत का संगान किया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। तिताश कुमार बंधोपाध्याय प्रिंसिपल ने कहा कि पहली पाठशाला घर है। कार्यक्रम का संचालन उपासिका चंद्रकला बोथरा ने किया। कार्यक्रम में 29 बच्चों ने भाग लिया।