
भगवान पाश्र्वनाथ का 27 दिन जप संपन्न
नोखा।
लयबद्ध, एक साथ, एक समय पर भगवान पाश्र्वनाथ का जप 27 दिन बराबर शासन गौरव साध्वी राजीमती जी के सान्निध्य में किया गया।जप अनुष्ठान में ‘उवस्सगहंर्म’ का पाठ व भगवान पाश्र्व स्तुति आदि लयबद्ध किया गया। साध्वी समताश्री जी, साध्वी कुसुमप्रभा जी, साध्वी पुलकितयशा जी ने जप की महत्ता पर प्रकाश डाला। जप संपन्नता पर ‘स्वास्तिक’ आकार में प्रतियोगिता एवं 108 आयंबिल तप किए। भाई-बहनों ने उत्साह से भाग लिया। एक ध्यान, एक स्थान, एक समय पर एक बार खाना आयंबिल तप कहलाता है। महिला मंडल अध्यक्षा मंजु बैद एवं महिलाओं ने व्यवस्था का दायित्व संभाला।