आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन

संस्थाएं

आध्यात्मिक मिलन समारोह का आयोजन

शाजापुर।
साध्वी डाॅ0 पीयूषप्रभा जी के शाजापुर (मध्य प्रदेश) के प्रवास में द्वितीय दिवस पर श्रमण संघ की विदुषी साध्वी कीर्तिसुधा जी के साथ आध्यात्मिक मिलन हुआ। जैन श्वेतांबर स्थानकवासी समाज के निवेदन पर डाॅ0 साध्वी पीयूषप्रभा जी एवं साध्वी दीप्तियशा जी ने साध्वी कीर्तिसुधा जी से भेंट की। अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में साध्वी कीर्तिसुधा जी अपनी साध्वियों के साथ साध्वी डाॅ0 पीयूषप्रभा जी के सामने पधारीं। धार्मिक चर्चा के दौरान दोनों ही अग्रणी साध्वियों ने श्रमण संघ के आचार्य आनंद ऋषि जी म0सा0, आचार्य शिव मुनिजी म0सा0 का एवं तेरापंथ संघ के आचार्यश्री तुलसी जी, आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी एवं आचार्यश्री महाश्रमण जी के प्रति आदर एवं प्रमोद भावना व्यक्त की।
साध्वी कीर्तिसुधा जी ने कहा कि समय-समय पर तेरापंथ के आचार्य एवं साधु-साध्वियों से मिलन होता रहता है। यहाँ तक कि शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी से 2 वर्ष पूर्व मिलकर आनंद हुआ था। हम सभी साधना में, तपस्या में, ज्ञान में आगे बढ़ते रहें, ऐसी मंगलकामना करते हैं। साध्वी डाॅ0 पीयूषप्रभा जी ने जैन विश्व भारती व आचार्यश्री महाश्रमण जी के जैन एकता एवं संवत्सरी के प्रयास पर चर्चा की। सकल जैन समाज इस भावपूर्ण आध्यात्मिक मिलन को देखकर हर्ष-विभोर था। उल्लेखनीय है शाजापुर के इतिहास में प्रथम बार तीनों संप्रदाय के साधु-साध्वियाँ शाजापुर में विराजित हैं। लोगों का परस्पर सौहार्द एवं व्यवहार जैन समाज की एकता को दर्शा रहा है।