द पावर ऑफ रेसोल्यूशन शिल्पशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर ऑफ रेसोल्यूशन शिल्पशाला का आयोजन

हैदराबाद।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं, हैदराबाद द्वारा द पावर ऑफ रेसोल्यूशन शिल्पशाला का आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। सर्वप्रथम नमस्कार महामंत्र द्वारा शुभारंभ किया गया। मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया। मंडल अध्यक्ष अनीता गिड़िया ने आई हुई सभी सुंदररी जोन, महावीर जोन की बहनों, मंडल पदाधिकारीगण, मुख्य वक्ता एवं मंडल सदस्यों का स्वागत, अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि हमारे भीतर शक्ति की नहीं, संकल्प की कमी होती है। संकल्प लेकर पुरुषार्थ करने वाला, अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करता है।
कार्यशाला की मुख्य वक्ता प्रेम पारख ने बताया कि हर जीव में शक्ति होती है, किंतु संकल्प शक्ति केवल मनुष्य में ही होती है। कोषाध्यक्ष शांता बैद ने बताया कि हमें अपने व्यस्त जीवन में, लक्षित कार्यों के लिए समय जरूर निकालना चाहिए। हम छोटे-छोटे संकल्प करें। अपने जीवन से ‘यह कार्य तो असंभव है’ शब्दों को निकाल देना चाहिए। हर्ष लता दुधोड़िया ने एक रोचक कहानी द्वारा संकल्प शक्ति का महत्त्व बताया। कार्यशाला के अंत में उपाध्यक्ष सरला मेहता द्वारा आई हुई सभी वक्ताओं एवं बहनों का आभार ज्ञापन किया गया। कार्यशाला में अहिंसा, हिंसा के पोस्टर्स का प्रचार-प्रसार किया गया। विभिन्न स्थानों पर स्लोगन्स चिपकाए गए। संयोजन संयोजिका हर्षलता दुधोड़िया, शांता बैद का रहा। कार्यशाला में अल्पना दुगड़, सीमा नाहर, रूपी दुगड़, मनीषा सिंघी, हेमा सुतरिया, प्रेम सुराणा, सोबाग बांठिया, नमिता सिंघी, सुमन दुगड़, वीनू नाहटा सहित अनेक सदस्यों एवं बहनों की उपस्थिति रही।