हिंसा-अहिंसा कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

हिंसा-अहिंसा कार्यशाला का आयोजन

चेन्नई।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, चेन्नई के तत्त्वावधान में हिंसा-अहिंसा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत का संगान हुआ। अध्यक्ष पुष्पा हिरण ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए अपने विचारों की अभिव्यक्ति दी। महिला मंडल द्वारा लघु नाटिका की प्रस्तुति रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रबुद्ध हिंदी साहित्यकार एवं अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित बी0एल0 आच्छा को आमंत्रित किया गया। मुख्य वक्ता का परिचय सहमंत्री कंचन भंडारी ने दिया।
बी0एल0 आच्छा ने कहा कि आज हम प्राकृतिक जीवनशैली से दूर होकर धर्म से दूर हो रहे हैं। मानसिक, वाचिक और कायिक हिंसा से बचने का प्रयास करें। अनेक कथा एवं उदाहरण के माध्यम से हिंसा-अहिंसा की परिभाषा को प्रस्तुत किया। तत्त्व प्रचेता दीपाली सेठिया ने तत्त्वज्ञान की भाषा में हिंसा और अहिंसा की पहचान के कई सूत्र बताए एवं कालू तत्त्व शतक बोर्ड गेम के माध्यम से अनेक प्रश्न-उत्तर किए। हिंसा-अहिंसा विषय पर वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता रखी गई। उसमें प्रथम स्थान वंदना पगारिया का, द्वितीय स्थान रक्षा आच्छा ने प्राप्त किया तथा स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुभद्रा लुणावत ने, द्वितीय स्थान राजेश्वरी रांका ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी बहनों को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। मुख्य वक्ता बी0एल0 आच्छा का भी महिला मंडल द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रीमा सिंघवी ने किया। सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। धन्यवाद ज्ञापन सहमंत्री लता पारख ने दिया।