समणी केंद्र के लिए मंगल प्रवेश

संस्थाएं

समणी केंद्र के लिए मंगल प्रवेश

हिरियुर (कर्नाटक)।
डाॅ0 समणी ज्योतिप्रज्ञा जी व डाॅ0 समणी मानसप्रज्ञा जी का तेरापंथ भवन, हिरियुर में समणी केंद्र के लिए प्रवेश हुआ। डाॅ0 समणी ज्योतिप्रज्ञा जी ने कहा कि यह केंद्र समूचे उत्तर कर्नाटक तेरापंथ सेवा समिति के लिए है। सभी इसे सदुपयोगी बनाएँ। समणी जी ने आगामी दिनों में आयोजित होने वाले संघीय कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। इस दुनिया में तीन तरह के बल होते हैंµजैसे जनबल, धनबल और धर्मबल। सभी कार्यक्रमों के द्वारा धर्मसंघ व क्षेत्र का जस व धर्मबल बड़े इस ओर प्रयासरत होना चाहिए। समणीजी ने कहा कि लाइफ यानी लिव इन फुल एनर्जी में जीना चाहिए। डाॅ0 मानसप्रज्ञा जी ने अपने विचार व्यक्त किए और ज्ञानशाला पर विशेष ध्यान देने और प्रतिदिन ज्ञानशाला चलाने की बात कही।
स्वागत कार्यक्रम का महिला मंडल के द्वारा मंगलाचरण से आगाज हुआ। तेरापंथ सभाध्यक्ष दीपचंद चोपड़ा ने गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और समणीवृंद का श्रद्धा का क्षेत्र हिरियुर नगर में स्वागत अभिनंदन किया। उत्तर कर्नाटक तेरापंथ सभा के अध्यक्ष जयंतीलाल चोपड़ा, महिला मंडल मंत्री लक्ष्मीदेवी लुंकड़ ने स्वागत एवं अपने विचार व्यक्त किए। समणीवृंद द्वारा मंगलपाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन देवराज चोपड़ा ने किया।