द पावर आॅफ साइलेंस शिल्पशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ साइलेंस शिल्पशाला का आयोजन

मदुरै।
अभातेममं द्वारा निर्देशित कार्यशाला ‘द पाॅवर आॅफ साइलेंस’ का आयोजन तेममं, मदुरै द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा किया गया। संघ सरक्षिका चंद्रकांता देवी कोठारी ने सभी का स्वागत करते हुए साइलेंस से होने वाले फायदों के बारे में बताया। मंत्री दीपिका फूलफगर ने साइलेंस के बारे में बताया कि ‘मौन एक ऐसा शब्द है, जिसका हम बहुत ही कम वर्णन करते हैं, लेकिन इसकी शक्ति बहुत ही अधिक है। मौन हमें शांति, तंगी से छुटकारा प्रदान करती है और हमें अधिक विवेक प्रदान करती है। मौन एक व्यक्ति के विचारों को समझने और उन्हें सही तरीके से व्यक्त करने में मदद करती है।
मौन हमें अपने विचारों को समझने और समझाने के लिए अधिक समय प्रदान करता है। यदि हम कुछ बातें बिना सोचे ही बोल दें तो हमें बातें गलत तरीके से बोलने में हो सकती है। मौन के बिना, हम अपने विचारों को पूरी तरह से समझ पाते हैं। उन्होंने हमें साइलेंस कब, कहाँ और कैसे रहना चाहिए, इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं, इस बात की जानकारी दी। सुनीता कोठारी ने कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार ज्ञापन किया।