साध्वी डाॅ0 मंगलप्रज्ञा जी का प्रवेश

संस्थाएं

साध्वी डाॅ0 मंगलप्रज्ञा जी का प्रवेश

तेलंगाना।
चेन्नई, साहूकारपेट में उपलब्धियों भरा चातुर्मास संपन्न कर आचार्यश्री महाश्रमण जी के निर्देशानुसार सिकंदराबाद, हैदराबाद चातुर्मास के लिए साध्वीश्री जी ने अपने सहवर्तिनी साध्वीवृंद के साथ प्रस्थान किया। मार्गवर्ती श्रद्धा क्षेत्रों का स्पर्श करते हुए एवं प्रवास करते हुए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा शहर में मर्यादा महोत्सव किया। प्रवासित सभी क्षेत्रों के श्रद्धालु श्रावक-परिवार ने अपने दायित्व का सजागता से निर्वहन किया। 2023 के मर्यादा महोत्सव पर युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी ने सिकंदराबाद चातुर्मास के लिए साध्वी डाॅ0 मंगलप्रज्ञा जी के नाम की उद्घोषणा की। प्रबुद्ध चातुर्मास प्राप्त कर श्रावक समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की। विहार सेवा में श्रावकों एवं श्राविकाओं का आगमन निरंतर जारी है।
हरी-भरी धरती का सुरम्य दृश्य एवं आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना प्रवासियों के मन में श्रद्धाभाव देखते बनता है। इस यात्रा में अनेक शैक्षणिक संस्थानों में साध्वीवृंद का प्रवास हुआ। उनके मन में उठी जिज्ञासाओं का साध्वीश्री द्वारा समाधान किया गया। संघीय प्रभावना, जन-संपर्क और मानव मात्र को धर्म की प्रेरणा प्रदान करने वाली यह यात्रा काफी प्रभावक बन रही है। तेलंगाना प्रदेश के अवसर पर श्रावक भीखमचंद बैद, उपासक राजेश भूतेड़िया, श्राविका पानादेवी गोलछा एवं विमला देवी उपस्थित रहीं। साध्वीश्री जी ने सीमा प्रवेश के अवसर पर मंगलपाठ के साथ मंगलभावना व्यक्त की।