कांदिवली।

संस्थाएं

कांदिवली।

कांदिवली।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं, मुंबई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उर्मी का आयोजन कांदिवली तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ एवं साध्वीवृंद के सान्निध्य में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र ‘उड़ान सपनों की’ का शुभारंभ साध्वीश्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंगलाचरण की प्रस्तुति मालाड़ महिला मंडल द्वारा दी गई। शासनमाता के प्रति अभ्यर्थना भांडुप, चेंबूर, सायन, कोलीवाड़ा, कोपरी, मीरा रोड व भिवंडी महिला मंडल द्वारा दी गई। अध्यक्षा रचना हिरण ने अध्यक्षीय वक्तव्य के साथ सभी का स्वागत किया। पूनम परमार व श्रुति गोखरू ने दोनों मुख्य वक्ताओं का परिचय दिया।
मुख्य वक्ता सुरेखा पुनमिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाओं को अपने घर एवं काम को कैसे मैनेज करना चाहिए इसके टिप्स दिए। मुख्य वक्ता प्रीति कुचेरिया ने अपने वक्तव्य में बिजनेस में ग्रोथ को कैसे बढ़ाना चाहिए, इसके टिप्स दिए और बहनों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रीति ने कहा कि कुछ भी करने के लिए उम्र मायने नहीं रखती, आपका जज्बा ही आपको मंजिल तक पहुँचाता है। साध्वीवृंद द्वारा सुमधुर गीतिका की प्रस्तुति दी। शुभकामनाओं के स्वर में चातुर्मास समिति अध्यक्ष मदन तातेड़, तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा, आयोजन के प्रायोजक बी0सी0 भालावत ने अपने विचार रखे।
द्वितीय सत्र ‘कर्तव्य का सम्मान’ में टी0बी0डब्ल्यू0एन0 की टीम द्वारा विकास की वर्णमाला पर प्रस्तुति दी गई। महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला चंडालिया ने एवं पूर्वाध्यक्ष भारती सेठिया ने प्रेरणा सम्मान का वाचन किया। इसी क्रम में तेरापंथ महिला मंडल, मुंबई द्वारा धर्मसंघ में अमूल्य योगदान व सेवाएँ देने के लिए प्रेरणा पुरस्कार से पूर्वाध्यक्ष प्रकाश देवी तातेड़ को सम्मानित किया गया।
अभातेममं के तत्त्वावधान में मुंबई महिला मंडल द्वारा इंडियन नेवी सर्जन डाॅ0 रूबी चट्टोपाध्याय को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। डाॅ0 रूबी का परिचय अभातेममं कार्यसमिति सदस्य तरुणा बोहरा ने दिया। डाॅ0 रूबी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी प्रियंवदा जी ने कहा कि कुछ वर्षों पहले महिलाओं को अबला, कायर, भीरू जैसी उपमा दी जाती थी, महिलाएँ चूल्हे-चैके में अपना सारा जीवन व्यतीत कर देती थी। आज समाज व देश की तस्वीर बदल चुकी है। आज की महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम में चातुर्मास व्यवस्था समिति के महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, अणुव्रत समिति, मुंबई से कंचन सोनी, कांदिवली सभा अध्यक्ष पारस दुगड़ एवं उनकी टीम, कांदिवली परिषद् से अशोक हिरण, प्रीतम हिरण, अभातेममं से परामर्शक शांता पुगलिया, मुंबई महिला मंडल से पूर्वाध्यक्ष कमला जैन सहित अनेक पदाधिकारीगण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन मंत्री अलका मेहता व सहमंत्री संगीता चपलोत ने किया। आभार ज्ञापन सारिका बाफना ने किया। कार्यक्रम के प्रायोजक आशादेवी बालचंद भलावत का सम्मान मुंबई महिला मंडल द्वारा किया गया। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन का सहयोग मिला। कार्यक्रम में लगभग 400 बहनों ने सहभागिता दर्ज कराई।