साध्वीवृंद का आध्यात्मिक मिलन

संस्थाएं

साध्वीवृंद का आध्यात्मिक मिलन

कुर्ला (मुंबई)।
साध्वी निर्वाणश्री जी व साध्वी प्रज्ञाश्री जी का आध्यात्मिक संगम उल्लासमय रहा। कुर्ला तेरापंथ भवन में आयोजित स्वागत समारोह में साध्वी निर्वाणश्री जी ने कहा कि आज साध्वियों को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हो रहा है। साध्वीश्री जी कर्मठता की पर्याय हैं। मुंबई में परिभ्रमण कर ये दर्शन, ज्ञान, चारित्र व तप की अलख जगा रही हैं। साध्वी प्रज्ञाश्री जी ने कहा कि संतों के मिलन का रंग निराला होता है। मैं कल से देख रही हूँ कि आप हम छोटी-छोटी साध्वियों पर कितना वात्सल्य बरसा रही हैं। साध्वी निर्वाणश्री जी के चरणों में आकर मैं अनिर्वचनीय आनंद की अनुभूति कर रही हूँ। साध्वी सरलप्रभा जी ने ‘अतिथि देवो भवः’ की घटना के साथ श्रावक वर्ग को प्रेरणा से झकझोर दिया।
प्रबुद्ध साध्वी डाॅ0 योगक्षेमप्रभा जी ने कहा कि आंतरिक उल्लास की अभिव्यक्ति है आज का मिलन। खुशियों के ये पल सबमें नई ऊर्जा भरते हैं। साध्वी विनयप्रभा जी व साध्वी प्रतीकप्रभा जी ने गीत की स्वरलहरियों से भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वीवृंद ने गीत प्रस्तुत किया। तेयुप के सदस्यों ने गीत के बोलों से स्वागत किया। तेरापंथी सभा की ओर से अध्यक्ष कांतिलाल कोठारी, तेयुप अध्यक्ष जितेंद्र कोठारी ने साध्वीवृंद का भावभरा स्वागत किया। मंच संचालन साध्वी डाॅ0 योगक्षेमप्रभा जी ने कुशलता से किया।