तीन सिंघाड़ों का मधुर मिलन

संस्थाएं

तीन सिंघाड़ों का मधुर मिलन

दिल्ली।
उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमल कुमार जी का नेहरू प्लेस से ग्रीन पार्क पधारना हुआ। वहाँ विराजित वयोवृद्ध शासनश्री रत्न कुमारी जी आदि साध्वियों के साथ मधुर मिलन हुआ। उस समय काफी भाई-बहन उपस्थित हुए। मुनिश्री और साध्वीश्री जी की प्रसन्नता सभी के लिए प्रेरणा बनी। शासनश्री साध्वी ललितप्रभा जी एम्स में प्रतीक्षारत थीं, जब मुनिश्री दर्शन देने पधारे उस समय सभा के अध्यक्ष सुखराज सेठिया आदि नवयुवक भी साथ थे। सभी मुनिश्री के श्रम को देखकर आश्चर्यचकित थे।
ग्रीन पार्क में प्रवन एवं गोयल परिवार में सुभाष की धर्मपत्नी का कोलकाता में अकस्मात स्वर्गवास हो गया था। पारिवारिक जन आध्यात्मिक संबल पाने दिल्ली, हिसार, हांसी, कोलकाता से आए हुए थे। सभी आध्यात्मिक संबल पाकर बाग-बाग हो गए। मुनिश्री वहाँ से अध्यात्म साधना केंद्र में पधारे वहाँ प्रवासित प्रबुद्ध साध्वी अणिमाश्री जी ने गीत के द्वारा अपने भावों की प्रस्तुति दी। मुनिश्री ने कहा कि मुंबई और बैंगलोर में साथ चैमासे हो चुके हैं। अब दिल्ली में भी गुरुदेव की कृपा से हम पहुँच गए हैं, खूब प्रसनन्तापूर्वक संघ प्रभावना के कार्य चलें। इस अवसर पर सभाध्यक्ष सुखराज सेठिया, के0सी0 जैन आदि काफी भाई-बहन उपस्थित थे।