शासनमाता की पुण्यतिथि पर आयोजन

संस्थाएं

शासनमाता की पुण्यतिथि पर आयोजन

राजलदेसर।
शासनश्री साध्वी मानकुमारी जी के सान्निध्य में शासनमाता साध्वीप्रमुखाश्री कनकप्रभा जी की प्रथम वार्षिक पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साध्वी मानकुमारी जी ने कहा कि आज उनके महाप्रयाण को एक वर्ष हो गया। उन्होंने तीन-तीन आचार्यों के साथ मिलकर धर्मसंघ की लंबे समय तक सेवा की। उनके जीवन में अनेक विशेषताओं का समन्वय था। विनम्रता, ऋजुता, मृदुता, दृढ़ता, प्रवचन शैली, वकतृत्व शैली आदि-महासती के गुणों को शब्दों का परिधान पहनाना सूर्य को दीपक दिखाना मात्र होगा। इस अवसर पर साध्वी कीर्तिरेखा जी, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विमल सिंह दुधेड़िया एवं महिला मंडल की अध्यक्षा प्रेम देवी विनायकिया ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वीवृंद ने सामूहिक रूप से तथा तेरापंथ महिला मंडल की सदस्यों ने गीतिका का संगान किया। संचालन साध्वी इंदुरेखा जी ने किया।