भावभीनी श्रद्धांजलि

भावभीनी श्रद्धांजलि

बहुश्रुत परिषद् संयोजक आगम मनीषी प्रो0 मुनिश्री महेंद्र कुमार जी स्वामी के देवलोकगमन का समाचार सुनकर गहरा दुःख हुआ। श्री महेंद्र मुनि वैज्ञानिक सोच वाले महान आध्यात्मिक संत थे। उन्हें आचार्यश्री तुलसी द्वारा दीक्षा दी गई थी और आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी और आचार्यश्री महाश्रमण जी द्वारा आशीर्वाद प्राप्त था। वे अनेक भाषाओं के जानकार थे। अपने पूरे जीवन में उन्होंने विज्ञान और अध्यात्म को एक साथ लाने का प्रयास किया। उच्च, संस्कारित समाज के निर्माण के लिए उन्होंने आई-आर्टिस्ट, अभिनव शोध उद्गम शुरू किया था। प्रो0 महेंद्र मुनिजी विद्वान लेखक और शोधकर्ता थे। अपने आखिरी साँस तक उन्होंने अध्ययन, अध्यापन धर्मसंघ और गुरु सेवा की। उनके निधन से महाराष्ट्र के संत भूमि ने एक महान दार्शनिक संत और वैज्ञानिक विचारक खो दिया है। आगम मनीषी प्रो0 मुनिश्री महेंद्र कुमार जी स्वामी के अधूरे काम को आगे बढ़ाना ही उन्हें सबसे अच्छी श्रद्धांजलि होगी।
मुनिश्री के पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि।

-रमेश बैस
राज्यपाल, महाराष्ट्र