महावीर जन्म-कल्याणक महोत्सव का आयोजन

संस्थाएं

महावीर जन्म-कल्याणक महोत्सव का आयोजन

अमरनगर, जोधपुर।
साध्वी कुंदनप्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में सरदारपुरा भजन मंडली व महिला मंडल की बहनों द्वारा भगवान महावीर के भजनों का संगान किया गया। साध्वी चारित्रप्रभा जी, साध्वी गौतमप्रभा जी, साध्वी मध्यस्थप्रभा जी, साध्वीवृंद, तेममं, जितेंद्र गोगड, सुनील बैद, बाल कलाकार कवि जैन आदि ने भक्तिमय गीत से भगवान महावीर की स्तुति की। भगवान महावीर के जीवनवृत्त को बताते हुए साध्वी चारित्रप्रभा जी ने कहा कि भगवान का जीवन अहिंसा से ओत-प्रोत था। वे समता के आराधक थे और कष्टों व संघर्षों के सहते-सहते स्वयं को सिद्ध किया। साध्वी विद्युतप्रभा जी ने कहा कि हम अहिंसा, समता व मैत्री के पुरोधा का जन्मदिवस मना रहे हैं। महावीर ने ममता का, समता का त्याग किया और समता में प्रतिष्ठित हो गए। हम भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राग और द्वेष को त्याग सिद्धत्व की दिशा में प्रस्थान करें, यह मंगलकामना।