अर्हम्

अर्हम्

प्रेक्षा प्राध्यापक, आगम मनीषी मुनिश्री प्रो0 महेंद्र कुमार जी स्वामी का मुंबई में अचानक देहावसान हो गया। वे हमारे धर्मसंघ में बहुश्रुत परिषद् के संयोजक के रूप में प्रतिष्ठित थे। मुझे उनके पास लंबी अवधि तक रहने का सौभग्य प्राप्त हुआ। वे एक अच्छे विद्वान वक्ता, अवधानी के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने मुझे आगे आने के बहुत अवसर दिए। आचार्यश्री तुलसी, आचार्यश्री महाप्रज्ञ के विशेष कृपा पात्र संतों में गिने जाते थे। आचार्यश्री महाश्रमणजी उनका बहुत सम्मान करते थे। उनका अभाव धर्मसंघ की अपूरणीय क्षति है। मैं उनके भावी आध्यात्मिक मंगलकामना करता हूँ।