अर्हम्

अर्हम्

मुनि अजित कुमार जी स्वामी को निवेदनार्थ। मुनि महेंद्र कुमार जी स्वामी बहुश्रुत परिषद् के संयोजक थे। हमारे धर्मसंघ में आप प्रथम ग्रेजुएट दीक्षित हुए। वे संघ एवं संघपति के प्रति समर्पित थे। वे धर्मसंघ की विरल विभूति थे। उनकी अध्ययनशीलता, श्रमशीलता दोनों उनके जीवन की विरल विशेषताएँ थीं। अनेक भाषाओं पर उनका आधार था। आगम कार्य काफी वर्षों से कर रहे थे। प्रेक्षाध्यान व जीवन विज्ञान का गहरा अध्ययन था। वे विद्वान एवं साहित्यकार थे। उनकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। तीनों आचार्यों के असीम कृपा प्राप्त थे।
मुनि अजित कुमार जी स्वामी ने बहुत वर्षों तक आत्मीय भाव से सेवा कर उन्हें समाधि पहुँचाई है। सेवा के साथ तपस्वी संत हैं। मुनि जम्बू कुमार जी को सुअवसर प्राप्त हुआ। मुनि अभिजीत कुमार जी अध्ययनशील साधु हैं। मुनि जागृत कुमार जी व मुनि सिद्ध कुमार जी ने भी अच्छा विकास किया है। सहवर्ती सभी संत मुनिश्री की चित्त समाधि में निमित्त बनें। उनकी आत्मा यथाशीघ्र शाश्वत सुखों को प्राप्त हो, मंगलकामना।