मुनि महेंद्र कुमार जी की गुणानुवाद सभा

संस्थाएं

मुनि महेंद्र कुमार जी की गुणानुवाद सभा

गंगाशहर।
तेरापंथ धर्मसंघ के विशिष्ट संत मुनि महेंद्र कुमार जी की स्मृति सभा गुणानुवाद सभा शांति निकेतन में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुनि चैतन्य कुमारजी ‘अमन’ ने कहा कि मुनि महेंद्र कुमार जी तेरापंथ के ऑल राउंडर वैज्ञानिक संत थे। आगम मनीषी, प्रेक्षा प्राध्यापक एवं बहुश्रुत परिषद् के संयोजक थे। अनेक भाषाओं के भाषाविद् होने के साथ अंग्रेजी भाषा पर उनका विशेष अधिकार था। वातावरण को सरस बनाने में वे माहिर थे। तीन आचार्यों की उन्हें विशेष कृपा प्राप्त थी। मुनि श्रेयांस कुमार जी ने उनकी विशेषताओं को उजागर करते हुए पद्यों को प्रस्तुत करते हुए गीतिका का संगान किया। शासनश्री साध्वी शशि रेखा जी ने कहा कि विचारों का आदान-प्रदान कराने में माहिर संत थे। साध्वी ललितकला जी ने कहा कि आगमों के गहन ज्ञाता ही बहुश्रुत कहलाता है। प्रबुद्ध चेतना मुनि महेंद्र कुमार जी अंतिम समय तक गण का भंडार भरते रहे। इस अवसर पर नवकार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वियों ने समूह स्वरों में गीत प्रस्तुत किया। तेरापंथी महासभा के संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अमरचंद सोनी, अणुव्रत समिति के मनोज छाजेड़, तेयुप से उपाध्यक्ष विनीत बोथरा, तेममं उपाध्यक्षा संजु लालाणी ने मुनि महेंद्र कुमार जी की विशेषताओं को बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में चार लोगस्स के ध्यान से मुनिवर के प्रति श्रद्धा समर्पण की। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र डागा ने किया।