मंजिलें - रीच द अनरीचड कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

मंजिलें - रीच द अनरीचड कार्यशाला का आयोजन

पचपदरा।
अभातेममं के तत्त्वावधान में तेममं द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन में ‘मंजिलें - रीच द अनरीचड’ कार्यशाला का आयोजन साध्वी गुप्तिप्रभा जी के सान्निध्य में हुआ। कार्यशाला के बारे में महेश बी0 खतंग ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ महिला मंडल और कन्या मंडल के मंगलाचरण से हुआ। साध्वी गुप्तिप्रभा जी ने कहा कि आचार्य तुलसी के उपदेशामृत का खरा मोती है महिला मंडल, जो महिलाएँ चारदीवारी में रहती थीं वह आज अपनी कल्पनाओं और योजनाओं के द्वारा नित्य नए कार्य कर कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। कार्यशाला की मुख्य वक्ता तेममं की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने कहा कि हमें मंजिल पाने के लिए गोल निर्धारित करने होंगे। कार्यशाला की विशिष्ट अतिथि सरपंच पूजा देवी राठौड़ ने कहा कि हम महिलाओं की जिम्मेवारी है कि कन्याओं की भ्रूण हत्याओं को रोकें। कार्यशाला को साध्वी भावितयशा जी, साध्वी मौलिकयशा जी, साध्वी कुसुमलताजी, अभातेममं की राष्ट्रीय महामंत्री मधु देरासरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरिता डागा, कन्या मंडल प्रभारी अर्चना भंडारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य माला कातरेला ने संबोधित किया। कार्यशाला में अनेक पदाधिकारीगण, सदस्यों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका रूपेंदु ढेलड़िया ने किया।