आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पट्टोत्सव समारोह

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पट्टोत्सव समारोह

नाथद्वारा।
तेरापंथ भवन में साध्वी डॉ0 परमयशा जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाश्रमण जी का 62वाँ जन्म दिवस, 14वाँ पट्टोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। साध्वी डॉ0 परमयशा जी ने कहा कि आचार्य महाश्रमण ऊर्जा के महाकोष हैं। महासृजन के महानायक हैं। जिनके तेज प्रताप ने देश-विदेश में व्यापक पहचान बनाई है। सदियाँ सहस्राब्दियाँ वीतराग कल्प को पाकर निहाल हो गई। अखिल विश्व जिनसे आभामंडित है। जैन, अजैन प्रबुद्ध आमजन जिनकी अहिंसा यात्रा से लाभान्वित हुआ। पूज्यपाद का Peace Mind पूरी दुनिया को Peace Power देता रहे। Powerful mind जिनशासन तेरापंथ शासन को Powerful बनाता रहे। Positive mind मानव जाति को positive attitude का आलोक देता रहे। आपकी चरण शरण में हम अंतर यात्रा करें। महामहिम चिरायु हो शतायु हो।
साध्वीवृंद ने साध्वी डॉ0 परमयशाजी द्वारा रचित गीत का संगान किया। साध्वी मुक्ताप्रभा जी ने आगम सूक्तों पर आधारित स्वरचित कविता के माध्यम से अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी कुमुदप्रभा जी ने संघ शिरोमणि की अनुत्तर विशेषताओं का वर्णन किया। कार्यक्रम में कमलेश धाकड़, सुमन कोठारी, शांति देवी ने अपने आराध्य के प्रति भावों की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम की शुरुआत ‘महाश्रमण अष्टकम्’ के द्वारा हुई। कार्यक्रम संचालन साध्वी विनम्रयशा जी ने किया।