वर्षीतप का सौभाग्य महापुण्याई से मिलता है

संस्थाएं

वर्षीतप का सौभाग्य महापुण्याई से मिलता है

हिसार
शासनश्री साध्वी तिलकश्री जी के सान्निध्य में भूना शहर में अक्षय तृतीया का कार्यक्रम और साथ में ही तेरापंथ भवन (प्रथम तल) शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। इसमें तेरापंथी महासभा ने भूना जैसे एक छोटे से शहर के उत्थान के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया जो बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम का प्रारंभ दीया जैन द्वारा नमस्कार मंत्र की विशेष प्रस्तुति से हुआ। कन्या मंडल और किशोर मंडल ने भगवान ऋषभ पर भावपूर्ण कव्वाली और ज्ञानशाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा एक रोचक नाटिका की प्रस्तुति हुई। साध्वीवृंद ने भगवान आदिनाथ और इतिहास के बोलते पृष्ठ एकांकी द्वारा प्रस्तुति दी और सुमधुर गीतिका का गायन किया। साध्वी निर्णयप्रभाजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
शासनश्री साध्वी तिलकश्री जी ने विचारों की अभिव्यक्ति देते हुए कहा कि आज हमारी समाज व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, राज व्यवस्था, संस्कृति और सभ्यता भगवान ऋषभ की अमूल्य धरोहर है। साध्वीश्री जी की प्रेरणा से बहन संतोष, अनु और छवि का एकासन वर्षीतप सानंद संपन्न हुआ और तप का अभिनंदन तप द्वारा हुआ, जिसमें बहन अनीता ने एकासन की अठाई की और विनय जैन तथा नीतू जैन (चीका मंडी) ने जोड़े से एकासन वर्षीतप का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नोएडा, दिल्ली, जीन्द, नरवाना, उकलाना, टोहाना, धारसूल, रतिया, चीका मंडी और भूना आदि अनेक क्षेत्रों के श्रद्धालुगण ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिनेंद्र, मुदित, योगेश, रजत, दीपक, कुसुम, हेमलता, सरला, छवि, तेरापंथ महिला मंडल भुना, तेरापंथ महिला मंडल रतिया आदि ने भगवान के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन ने किया।