आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

नोखा
आचार्यश्री महाश्रमण इस सदी के महासूर्य, विलक्षण आचार्य हैं। 60 हजार किलोमीटर की पदयात्रा करके जन-जन को नैतिकता, सद्भावना, व्यसनमुक्ति का संदेश दे रहे हैं। एक करोड़ से अधिक लोगों को नशा छुड़ाया है। देश-विदेश में पदयात्रा करते हुए मुंबई की ओर अग्रसर हैं। आगम ज्ञाता, योगीराज, धैर्य संपन्न, प्रज्ञा संपन्न, कार्य कौशल, शांत-धीर गांभीर्ययुक्त जीवन प्रेरणादाई हैं। यह उद्गार शासन गौरव साध्वी राजीमती जी ने नोखा तेरापंथ भवन में आचार्यश्री महाश्रमण जी के 62वें जन्म दिवस पर व्यक्त किए।
सूरत में विराजित आचार्यश्री महाश्रमण जी के संयम जीवन के 50वें वर्ष के उपलक्ष्य में वर्धापन गीतिका का साध्वीवृंद ने संगान किया।