आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस के कार्यक्रम

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस के कार्यक्रम

नोखा
आचार्यश्री महाप्रज्ञ ध्यान योगी, प्रतिभा संपन्न विलक्षण, महापुरुष योगी राज थे। गुरुकुलवास में साधना शिविर में, तत्त्वज्ञान क्लास में उनके सान्निध्य में रहने का मौका मिला। मंत्रों के जानकार थे। आध्यात्मिकता-वैज्ञानिकता के जनक थे, भक्ति, शक्ति, युक्ति संपन्न आचार्य थे। यह उद्गार शासनश्री साध्वी राजीमती जी ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के 14वें महाप्रयाण दिवस पर तेरापंथ भवन में व्यक्त किए। मंगलाचरण तेममं द्वारा करते हुए अध्यक्षा मंजु बैद ने महाप्रज्ञ के प्रति श्रद्धा भाव रखे। तेयुप के गायक सुरेश बोथरा, रितिक, प्रेम, ऋषभ ने गीत प्रस्तुत किया। साध्वी कुसुमप्रभा जी, साध्वी प्रभातप्रभा जी ने आचार्यश्री महाप्रज्ञ के अवदानµप्रेक्षाध्यान, जीवन विज्ञान को सर्वजन उपयोगी कल्याणकारी बताया।
ज्ञानशाला के बच्चों ने चर्चा-परिचर्चा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। राजकुमारी मरोठी ने संयोजन किया। शासनसेवी डॉ0 प्रेमसुख मरोठी, उपाध्यक्ष सुनील बैद, उपासक अनुराग बैद, मोहनलाल बुच्चा, कवि इंदरचंद बैद, मंत्री लाभचंद छाजेड़, तेयुप मंत्री अरिहंत सुखलेचा, गोपाल लुणावत, उपासिका निर्मला सेठिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘¬ महाप्रज्ञ गुरुवे नमः’ का सामुहिक जप साध्वी समताश्री जी ने करवाया। संचालन सभा मंत्री लाभचंद छाजेड़ ने किया।