आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस के कार्यक्रम

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी के महाप्रयाण दिवस के कार्यक्रम

सेलम
तेरापंथ भवन में आयोजित आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी की 14वीं पुण्यतिथि के अवसर पर साध्वी डॉ0 गवेषणाश्रीजी ने कहा कि आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी आचार्यश्री तुलसी के सक्षम उत्तराधिकारी थे, जिनमें बुद्धि, प्रज्ञा, विनय व समर्पण का अद्भुत संयोग था। वे दार्शनिक, कवि, वक्ता, साहित्यकार थे। अपूर्व समर्पण व विनय ने उनको अज्ञ से प्रज्ञ, प्रज्ञ से महाप्रज्ञ बना दिया। साध्वी मयंकप्रभा जी ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ जी का व्यक्तित्व असीम और अमाप्य था। आप राष्ट्रसंत नहीं, विश्वसंत थे। वे ग्रंथ नहीं, महाग्रंथ थे। साध्वी मेरुप्रभा जी ने सुमधुर गीतिका से अपनी भावांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत कीर्ति बोहरा के मंगलाचरण से हुई। केवलचंद बोहरा, सभामंत्री प्रवीण बोहरा, तेममं मंत्री सरिता चोपड़ा, वि ट्रस्ट चेयरमैन वीरेंद्र सेठिया ने अपने विचारों के साथ गुरुचरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। तेरापंथ महिला मंडल की बहनों ने कव्वाली की विधा के साथ अपनी प्रस्तुति दी। साध्वी दक्षप्रभा जी ने संचालन किया।