मंगलभावना समारोह

संस्थाएं

मंगलभावना समारोह

तिरुकलीकुंड्रम।
साध्वी लावण्यश्री जी ने 40 दिन का प्रवास सानंद संपन्न कर गुरु इंगित अनुसार चेन्नई की ओर विहार किया। साध्वीश्री जी का यह प्रवास उपलब्धि भरा रहा। ज्ञान की गंगा निरंतर प्रवाहित रही। अनेकानेक कार्यक्रम का समायोजन हुआ। ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता, संघीय कार्यक्रम, तात्त्विक ज्ञान की जानकारी आदि कार्यक्रम की लंबी कतार लगा दी।
इस प्रवास के दौरान साध्वीश्री ने महाबलीपुरम में बने हुए कर्मणा जैन श्रावक की सार-संभाल हेतु पधारे। गुरुदेव की असीम अनुकंपा एवं साध्वी सिद्धांतश्री जी एवं साध्वी दर्शितप्रभा जी का अथक परिश्रम से ऐतिहासिक प्रवास रहा। सभा अध्यक्ष संपतराज वरोला, अणुव्रत अध्यक्ष ताराचंद बरलोटा, महिला मंडल अध्यक्ष लताबाई बरलोटा, ज्ञानशाला संयोजक विमला दुगड़, सभा मंत्री प्रशांत दुगड़, दक्ष बोहरा, उर्मिला बरलोटा, राजू दुगड़, सारिका मरलेचा, अक्शया खाटेड़, आदि अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे। गीतिका का संगान भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल खाटेड़ ने किया।