सफलता के लिए अनुशासन जरूरी

संस्थाएं

सफलता के लिए अनुशासन जरूरी

कांकरोली।
मुनि संजय कुमार जी के सान्निध्य में अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, कांकरोली ने ‘द पावर ऑफ डिसिप्लीन’ शिल्पशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुनि सिद्धप्रज्ञ जी के नमस्कार महामंत्र से हुई। मंडल की पूर्व अध्यक्ष नीता सोनी ने आचार्यश्री तुलसी द्वारा रचित गीत से मंगलाचरण किया। तेममं की अध्यक्ष इंद्रा पगारिया ने सभी बहनों का स्वागत किया। अनुष्का सरुपरिया और सरोज सोनी ने अपने विचार व्यक्त किए।
मुनि धैर्य कुमार जी ने अनुशासन क्या है? उसके आधार और पोषक तत्त्वों के बारे में समझाया। मुनि प्रसन्नकुमार जी ने कहा कि आचार्यश्री तुलसी ने ‘निज पर शासन, फिर अनुशासन’ का नारा दिया था। पहले स्व अनुशासन होगा तो फिर अनुशासन अपने आप हो जाएगा। मुनि प्रकाश कुमार जी ने कहा कि अनुशासन का स्वीकरणµदृष्टानिष्ठा, समर्पण और सहिष्णुता के बिना संभव नहीं। कार्यक्रम का संचालन तारा बाफना और संगीता धींग ने संयुक्त रूप से किया। मंडल की मंत्री मनीषा कच्छारा ने मुनिवृंद और सभी बहनों का आभार ज्ञापन किया। अनुशासन कार्यशाला में गेम का भी आयोजन किया गया।