आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

चेम्बूर
साध्वी सोमलता जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाश्रमण जी के जन्मोत्सव, पट्टोत्सव, दीक्षोत्सव के उपलक्ष्य में अभिवंदन का कार्यक्रम तेरापंथ भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। दर्शन ग्रुप ने मंगल गीत का संगान किया। सभा अध्यक्ष जुगराज बोहरा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। शासनश्री साध्वी सोमलता जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी ऊर्ध्वारोही दृष्टि संपन्न, आत्म निष्ठ, आप्त वाणी के अधिकृत व्याख्याकार और संत सम्राट के रूप में जन-जन की आस्था के केंद्र बने हुए हैं। आपने कहा कि आचार्यश्री का व्यक्तित्व विशाल और विराट है, जिन्हें किसी उपमा से उपमित नहीं किया जा सकता।
साध्वी जागृतप्रभा जी ने कविता के द्वारा व साध्वी संचितयशा जी ने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी शकुंतला कुमारी जी ने गीत का संगान किया। चेम्बूर ज्ञानशाला, कन्या मंडल, महिला मंडल, सभा ने शानदार ढंग से बी0टी0एम0 चैनल के माध्यम से अहिंसा यात्रा की रैली व न्यूज के द्वारा साध्वीश्री जी ने आचार्यश्री महाश्रमण जी के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व के बारे में बताया। सुर मंडल ने मधुर स्वरों में अपनी प्रस्तुति दी। साध्वी रक्षितयशा जी ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुंबई सभा निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, विमल सोनी, डॉ0 प्रकाश सांखला ने अपने विचार रखे। भगवती धाकड़, देवेंद्र बाफना, रमेश धोका, अरविंद धाकड़, मूलचंद लोढ़ा, बालचंद चंडालिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।