आचार्य महाश्रमण अभ्यर्थना का आयोजन

संस्थाएं

आचार्य महाश्रमण अभ्यर्थना का आयोजन

मुंबई (कांदिवली)।
शासनश्री साध्वी विद्यावती जी ‘द्वितीय’ के सान्निध्य में आचार्य महाश्रमण अभ्यर्थना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के अध्यक्ष विनोद बोहरा ने गुरुदेव के चातुर्मास को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते हुए गुरुदेव के जन्म दिवस पर मंगलकामना अभिव्यक्त की। कांदिवली तेरापंथ सभा के अध्यक्ष पारसमल दुगड़, मंत्री अशोक हीरण, मलाड तेरापंथ सभा के अध्यक्ष इंदरमल कच्छारा आदि अनेक गणमान्यजनों ने अपने विचार व्यक्त किए। तेममं की प्रौढ़ बहनों ने गीत का संगान किया। साध्वीवृंद ने गीत प्रस्तुत किया। साध्वी प्रियंवदा जी ने कहा कि शम, सम एवं श्रम की त्रिवेणी का नाम है-महाश्रमण। आचार्यवर में विनम्रता, समर्पण एवं आत्मानुशासन अद्वितीय है। कांदिवली ज्ञानशाला की बालिकाओं ने आचार्यप्रवर को रोचक प्रस्तुति के माध्यम से मंगलभावना प्रेषित की। कार्यक्रम में तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन
के मंत्री मनीष कोठारी, तेयुप अध्यक्ष नवीन कच्छारा, तेममं की सह-संयोजिका निशा दुगड़ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन साध्वी प्रियंवदा जी ने किया।