जीवन को अध्यात्म की ऊर्जा से ऊर्जा संपन्न बनाएँ

संस्थाएं

जीवन को अध्यात्म की ऊर्जा से ऊर्जा संपन्न बनाएँ

दिल्ली।
साध्वी अणिमाश्री जी का फरीदाबाद, गुड़गाँव एवं दिल्ली उपनगरों का भ्रमण करते हुए पूज्यप्रवर द्वारा निर्दिष्ट क्षेत्र यमुना पार शास्त्री पार्क के जैन स्थानक में मंगल प्रवेश हुआ। यमुनापार के श्रावक-श्राविकाओं ने साध्वीवृंद की श्रद्धा-भक्ति से संभृत भावों से स्वागत किया। साध्वी अणिमाश्री जी ने कहा कि आज मुझे अत्यधिक आह्लाद की अनुभूति हो रही है कि हम अपने आराध्य आचार्यप्रवर द्वारा निर्दिष्ट चातुर्मासिक क्षेत्र में आ गए हैं। गंतव्य स्थल तक पहुँच गए हैं। आप लोग हमारा स्वागत कर रहे हैं, यह हमारा नहीं ऋषि परंपरा का स्वागत है, भैक्षव शासन का स्वागत है, हमारे अनुशास्ता का स्वागत है, संत चेतना का स्वागत है। संत सभी के लिए वंदनीय होता है। आप लोग संत सन्निधि में आएँ एवं अपने जीवन को ऊर्जामय बनाएँ।
साध्वीवृंद ने प्रेरक गीत द्वारा साध्वीश्री जी के आगमन का उद्देश्य बताया एवं कहा कि हम महाश्रमण मॉल खोलने के लिए आए हैं। महाश्रमण मॉल से माल लेकर अपने जीवन को मालामाल बनाएँ। शाहदरा सभाध्यक्ष पन्नालाल बैद, गांधीनगर सभाध्यक्ष कमल गांधी, ओसवाल समाज के अध्यक्ष आनंद बुच्चा, गाजियाबाद सभाध्यक्ष सुशील सिपानी, अणुविभा के राष्ट्रीय महामंत्री भीखमचंद सुराणा, उत्तर मध्य दिल्ली सभा के अध्यक्ष प्रसन्न पुगलिया, महिला मंडल मंत्री यश बोथरा ने अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन शाहदरा सभा के मंत्री सुरेश सेठिया ने किया।