आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी का जन्मोत्सव, पदाभिषेक एवं दीक्षा दिवस के आयोजन

भट्टू मंडी (हरियाणा)
शासनश्री साध्वी सुमनश्री जी के सान्निध्य में महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण जी का 62वाँ जन्म दिवस एवं पट्टोत्सव का कार्यक्रम उल्लास के साथ तेरापंथ सभा भवन में मनाया गया। साध्वी मंगलप्रभा जी के महाश्रमण अष्टकम् संगान से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। नन्ही-नन्ही बालिकाओं ने महामंत्र संगान के नृत्य के साथ सुंदर प्रस्तुति दी। महिला मंडल का भावपूर्ण गीत हुआ। साध्वी सुमनश्री जी ने कहा कि आपके जीवन में शिखरों की ऊँचाईयाँ हैं, सागर-सी गहराई है। गुणरत्नों का समवाय है। विनय वात्सल्य और समर्पण से पूरे धर्मसंघ को आप आगे बढ़ा रहे हैं। संपूर्ण जैन समाज की नजरें महाश्रमण पर टिकी हुई हैं।
बचपन से आप बड़े होनहार थे। माँ नेमा ने ऐसे कोहिनूर हीरे को गुरु चरणों में समर्पित किया, जिसकी छत्र छाँव में पूरा धर्मसंघ विकास के नए-नए पायदान गढ़ रहा है। साध्वी मधुरलता जी ने गीत से पूज्यप्रवर की अभिवंदना की। सभा अध्यक्ष सोहनलाल गर्ग ने स्वागत भाषण दिया। मदर टेरेसा स्कूल के बच्चों ने भावपूर्ण गीत, आदमपुर मंडी के सभा अध्यक्ष राधेश्याम जैन, घीसाराम जैन, महिला मंडल व बच्चों ने भी सामायिक सुंदर विचार रखे। पूजा जैन, राजेश बंसल, सविता जैन, डॉ0 विजय बंसल आदि कई श्रद्धालुओं ने अपने सामायिक विचार रखे। बाहर से समागत अतिथियों का सम्मान साहित्य से किया गया। ज्ञानशाला के बच्चों ने प्रस्तुति दी। सभी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार तेरापंथी सभा, भट्टू मंडी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश जैन ने किया।