दीक्षा दिवस का आयोजन

संस्थाएं

दीक्षा दिवस का आयोजन

कोटा।
तेरापंथी सभा के तत्त्वावधान में गुलाबबाड़ी स्थित तेरापंथ भवन में आचार्यश्री महाश्रमण जी का 50वाँ दीक्षा दिवस शासनश्री साध्वी धनश्री जी के सान्निध्य में मनाया गया। शासनश्री साध्वीश्री जी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमणजी का जीवन संपूर्ण युवाओं के लिए आदर्श एवं प्रेरणा òोत है। वो धैर्य, संयम, अनुशासन एवं संकल्प के पुरोधा हैं, उनके जीवन में हमें खाद्य संयम, इंद्रिय संयम, वाणी संयम आदि की शिक्षा लेनी चाहिए। इससे पूर्व साध्वीवृंद द्वारा महाश्रमण अष्टकम द्वारा मंगलाचरण किया गया।
साध्वी शीलयशा जी, साध्वी सलीलयशा जी, साध्वी विदितप्रभा जी, अणुव्रत समिति अध्यक्ष अशोक कुमार दुगड़, मंत्री भूपेंद्र बरड़िया, तेयुप अध्यक्ष आनंद दुगड़ ने अपनी भावाभिव्यक्ति दी। सभा संगठन मंत्री मनोज जैन, तेयुप मंत्री कमलेश जैन ने पधारे हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। महिला मंडल व तेयुप द्वारा गीतिका का संगान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री धर्मचंद जैन ने किया।