अटूट बंधन - माँ-बेटी का रिश्ता कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

अटूट बंधन - माँ-बेटी का रिश्ता कार्यशाला का आयोजन

गंगाशहर।
अभातेममं के निर्देशानुसार गंगाशहर महिला मंडल के नेतृत्व में तेरापंथ कन्या मंडल, गंगाशहर ने साध्वी शशिरेखा जी के सान्निध्य में अटूट बंधन माँ-बेटी का कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या मंडल द्वारा मंगलाचरण किया गया। इस कार्यशाला में 8 माँ-बेटी की जोड़ियों ने भाग लिया। शांति निकेतन व्यवस्थापिका शासनश्री साध्वी शशिरेखा जी व साध्वी ललितकला जी ने एक कहानी के द्वारा माँ-बेटी के भावों को व्यक्त किया और कन्याओं को धर्म के प्रति जागरूक रहने का बताया। माँ ही अपने बच्चों में अच्छे संस्कार भरती है। उन्होंने बताया कि एक माँ और बेटी में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है।
सह-संयोजिका वर्षा बोथरा ने तरह-तरह के गेम्स खिलवाए। सभी जोड़ियों ने एक-एक करके अपने आपस के खट्टे-मीठे अनुभवों को बताया। बेटियों ने बताया कैसे माँ अगर डाँटती है तो प्यार भी उतना ही करती है। माँ ने बताया कि कैसे उनकी बेटियाँ उनके लिए उनका अभिमान हैं। कार्यशाला में निर्णायक के रूप में महिला मंडल की पूर्व अध्यक्षा संतोष बोथरा एवं शारदा डागा ने भूमिका निभाई और उन्होंने बताया कि बेहतर बेटी और माँ का खिताब मानसी पुत्री कोमल महनोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कन्या मंडल संयोजिका योगिता भूरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में कन्या मंडल प्रभारी सीमा बोथरा द्वारा आभार ज्ञापन किया गया।
इस कार्यक्रम के साथ ही कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 15 कन्याओं ने भाग लिया। जिसमें नीति सेठिया ने प्रथम, प्रिया संचेती द्वितीय, प्रीति बैद व वर्षा सेठिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।