विलक्षण व्यक्तित्व का नाम गुरुदेव तुलसी

संस्थाएं

विलक्षण व्यक्तित्व का नाम गुरुदेव तुलसी

सुनाम।
साध्वी कनकरेखा जी के सान्निध्य में गुरुदेव तुलसी की 27वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम समायोजित किया गया। इंद्रा बस्ती सुनाम तेरापंथ भवन के विशाल हॉल में साध्वी कनकरेखा जी ने कहा कि बीसवीं सदी की विरल विभूति गुरुदेव तुलसी का व्यक्तित्व विलक्षण था। जिनका कर्तृत्व अनुपम था। प्रयोग धर्मा जीवन का नाम था तुलसी। इस अवसर पर साध्वी गुणप्रेक्षाजी, साध्वी केवलप्रभा जी, साध्वी हेमंतप्रभा जी ने तुलसी के व्यक्तित्व को उजागर करते हुए संगीत स्वरलहरी से परिषद को भावविभोर कर दिया। साध्वी हेमंतप्रभा जी ने अपने विचार रखे।
पंजाब प्रांतीय सभाध्यक्ष केवल कृष्ण गोयल, स्थानीय, सभाध्यक्ष रामस्वरूप जैन, रामलाल गोयल, नव निर्वाचित तेयुप अध्यक्ष अरिहंत जैन, महिला मंडल मंत्री सुनीता जैन, सोना जैन ने गुरुदेव तुलसी को अपनी भावना अभिव्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन समर्पित किए। महिला मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम मनाया गया। संचालन सभा मंत्री सुरेश जैन ने किया। रात्रि में ‘एक शाम तुलसी के नाम’ भक्ति संध्या का कार्यक्रम उत्साहवर्धक रहा।