मुनि अजयप्रकाशजी का देवलोकगमन

मुनि अजयप्रकाशजी का देवलोकगमन

आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री अजय प्रकाश का 6 जून 2023 को संथारा पूर्वक देवलोक गमन हो गया। मुनि अजय प्रकाश जी का जन्म 1960 में पीपाड़ हुआ। उनकी माता सज्जनदेवी एवं पिता माणकचंद कांकरिया थे। उनकी शिक्षा हायर सैकेंडरी थी। उन्होंने 42 उम्र में आषाढ़ शुक्ला सप्तमी, 6 जुलाई, 2003 दीक्षा-गुरु आचार्यश्री महाप्रज्ञजी से दीक्षा ग्रहण की। मुनिश्री ने तीन साल लगातार सेवा चाकरी कर विशिष्ट कार्य किया। मुनिश्री ने राजस्थान, गुजरात, दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, आंध्रा, कर्नाटक आदि क्षेत्रों में विचरण किया। परिवार से साध्वी नीतीप्रभाजी एवं साध्वी तन्मयप्रभाजी धर्मसंघ में दीक्षित हैं। मुनिश्री ने साधु जीवन में  एकासन अनेक उपवास, बेला, 10 साल एकांतर, 21 माह तक बेला की तपस्या, 11 की लड़ी 1, उसमें दो अठाई तपस्या, मासखमण की तपस्या 8, 41 की तपस्या 1 बार की। 5-6 घंटे रोजाना स्वाध्याय, ध्यान, जप उनकी नियमिता थी। अंतिम समय में मुनिश्री बीमारी असहनीय वेदना में भी सदैव समता में रहते थे। अंतिम समय में संथारा धारण कर मोक्ष मार्ग को प्राप्त हुए।