‘रब ने बना दी जोड़ी’ दंपति कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘रब ने बना दी जोड़ी’ दंपति कार्यशाला का आयोजन

कोयंबटूर।
साध्वी गवेषणाश्री जी के सान्निध्य में दंपति कार्यशाला का आयोजन नक्षत्रा टावर लायंस क्लब में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का विषय थाµ‘रब ने बना दी जोड़ी’। डॉक्टर साध्वी गवेषणाश्री जी ने कहा कि दो अनजान दिनों का साथ दो आत्माओं का मिलन, दो दिलों के सफर का नाम हैµदंपति। जिसमें प्रेम है, प्यार है, अपनत्व है, आनंद है, वात्सल्य है, विनम्रता है। इस संबंध को बरकरार रखने के लिए तीन बिंदु अपनाना जरूरी है। लेट गो पति-पत्नी एक-दूसरे की गलती को लेट गो करना सीखें, पति पत्नी के गुणों को हाइलाइट करे, पॉजिटिव इन पॉजिटिव आउट को अपनाओ। छोटी-छोटी बातों से ही जिंदगी में तकरार शुरू होती है, लेकिन समझदारी से भगवान महावीर के अनेकांत को स्वीकार करें।
साध्वी मयंकप्रभा जी ने कहा कि रिश्ता वह होता है, जिसमें शब्द कम समझ ज्यादा होती है। तकरार कम प्यार ज्यादा और आस कम विश्वास ज्यादा होता है। आचार्य धर्म सुरिश्वर जी की शिष्या साध्वी मयूरयशा जी एवं साध्वी चैतन्ययशा जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए। साध्वी दक्षप्रभा जी ने गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानार्थी आर्यन द्वारा की गई। स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष मनोज बाफना ने किया। नक्षत्रा महिला मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की। कोयंबटूर सभा अध्यक्ष उत्तमचंद पुगलिया ने अपने विचार रखे।
उपासिका सुशीला बाफना ने अपनी प्रस्तुति दी। संघ गायक नवीन नाहटा ने सुमधुर स्वर लहरी से उमड़ी जन सैलाब को भावविभोर कर दिया। मंच का संचालन साध्वी मेरूप्रभा जी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रामलाल बुच्चा ने किया। इस दंपति कार्यशाला को सफल बनाने में भंवरलाल मरोठी, मोहनलाल बुच्चा, संपतलाल बाफना, मनोज बाफना, सुभाष बुच्चा, रामलाल बुच्चा, प्रकाश मरोठी आदि की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।