अवबोध

स्वाध्याय

अवबोध

कर्म बोध
अवस्था व समवाय
प्रश्न 2 : कर्म की अवस्थाओं में उदयकालीन कितनी व बंधकालीन अवस्थाएँ कितनी हैं?
उत्तर : उदयकालीन अवस्थाएँ - उदय, उदीरणा
बंधकालीन अवस्थाएँ - बंध, सत्ता, उपशम
उदय व बंध दोनों - अवशिष्ट पाँच
उदीरणा वैसे उदय में लाने की एक प्रक्रिया है।
 
प्रश्न 3 : बंध किसे कहते हैं?
उत्तर : आत्मा प्रदेशों के साथ कर्म पुद्गलों का चिपकना बंध है।
 
प्रश्न 4 : बंध के कितने प्रकार हैं?
उत्तर : बंध के चार प्रकार हैं-
(1) प्रकृति बंध - कर्मों का स्वभाव
(2) स्थिति बंध - कर्मों का कालमान
(3) अनुभाग बंध - कर्मों की फल देने की शक्ति
(4) प्रदेश बंध - कर्मों का दल संचय (क्रमश:)